(India)
राजस्थान में सरकारी नौकरी में चयनित होने वाले 7000 युवाओं को शनिवार को जॉइनिंग लेटर दिए जाएंगे। अब हर सरकारी नौकरी के जॉइनिंग लेटर रोजगार उत्सव का आयोजन करके दिए जाने की शुरुआत हो रही है। शनिवार को पहले रोजगार उत्सव में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के हाथों इन युवाओं को जॉइनिंग लेटर दिए जाएंगे। जयपुर में शनिवार सुबह 11 बजे मानसरोवर के टैगोर स्कूल ऑडिटोरियम में राज्य स्तरीय रोजगार उत्सव का आयोजन हो रहा है। समारोह में सीएम भजनलाल सरकारी नौकरी में चयनित युवाओं को जॉइनिंग लेटर देंगे। जयपुर के अलावा हर जिले से चयनित युवा वीडियो कॉन्फ्रेंस (वीसी) के जरिए जुड़ेंगे। जॉइनिंग लेटर के साथ सीएम भजनलाल शर्मा का बधाई संदेश लेटर और एक बुकलेट भी दी जाएगी। हर नई भर्ती में सिलेक्ट हुए युवाओं को जॉइनिंग लेटर देने के लिए बड़े समारोह किए जाएंगे। सीएम भजनलाल हर बार रोजगार उत्सव में जयपुर या किसी एक जिले में खुद जॉइनिंग लेटर देंगे, बाकी जगहों से चयनित युवा वीसी के जरिए जुड़ेंगे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।