16वीं राजस्थान विधानसभा का बजट सत्र आज से शुरू, सुबह 11 बजे शुरू होगी विधानसभा की कार्यवाही
(India) राजस्थान की 16वीं विधानसभा का बजट सत्र बुधवार से शुरू हो रहा है। सदन की कार्यवाही को लेकर पक्ष और विपक्ष दोनों ही दलों ने अपनी-अपनी रणनीति तैयार की है। विपक्ष सदन में आक्रामक अंदाज में सत्ता पक्ष को घेरने की की तैयारी में है ,तो वहीं सत्ता पक्ष ने भी विपक्ष के सवालों के जवाब के लिए अपनी रणनीति बनाई है। सदन की कार्यवाही शुरू होने के साथ शोकाभिव्यक्ति होगी। इसके बाद सदन अगले दिन 4 जुलाई को शाम से स्थगित हो जाएगा। 10 जुलाई को सदन की कार्यवाही शुरू होगी और बतौर वित्त मंत्री दीया कुमारी विधानसभा में बजट पेश करेगी । 11, 12 और 15-16 जुलाई को सदन में बजट बहस जारी रहेगी। 16 जुलाई को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का रिप्लाई होगा। विधानसभा का यह सत्र काफी हंगामेदार रहने के आसार है । माना जा रहा है प्रदेश में बिजली- पानी के संकट और बढ़ते अपराधों के अलावा अन्य ज्वलंत मुद्दों पर विपक्ष सरकार को घेरेगा |

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।