(India)
राजस्थान की 16वीं विधानसभा का दूसरा बजट सत्र जारी है। आज विधानसभा में वार्षिक प्रतिवेदन पर चर्चा होगी। रीको और डेयरी के वार्षिक प्रतिवेदनों पर भी चर्चा होगी। चर्चा के बाद विभाग के मंत्री जवाब देंगे। विधानसभा के इतिहास में प्रतिवेदनों पर चर्चा कम ही होती है। 15वीं विधानसभा में भी 5 साल में दो विभागों के प्रतिवेदन पर ही चर्चा हुई थी। आज विधानसभा की प्रश्नकाल से शुरुआत होगी | कई मंत्री अपने-अपने विभागों के वार्षिक प्रतिवेदन और अधिसूचनाएं सदन में रखेंगे। गौरतलब है कि बुधवार को राजस्थान विधानसभा के दूसरे सत्र की कार्यवाही हंगामे के साथ शुरू हुई थी। सदन राज्यपाल अभिभाषण से शुरू होना चाहिए | और इसको लेकर पक्ष और विपक्ष के बीच जोरदार हंगामा हुआ था। आज सदन चलने के बाद कल से 9 जुलाई तक अवकाश रहेगा औऱ 10 जुलाई को वित्त मंत्री प्रदेश का बजट पेश करेगी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।