किरोड़ीलाल मीणा ने दिया मंत्री पद से इस्तीफा
(India) राजस्थान सरकार में कृषि एवं ग्रामीण मंत्री किरोड़ीलाल मीना ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। किरोड़ीलाल मीना ने करीब 10 दिन पहले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को अपना इस्तीफा सौंपा था और अब उन्होंने सार्वजनिक तौर पर इसकी घोषणा की है। भाजपा नेता किरोड़ी लाल मीना ने अपने इस्तीफे से पहले एक्स पर पोस्ट किया है। उन्होंने श्री रामचरितमानस की दो पंक्तियां दोहराई हैं। उन्होंने लिखा है, 'रघुकुल रीति सदा चली आई। प्राण जाई पर बचन न जाई।'

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।