मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने जयपुर के सीतापुरा स्थित जेईसीसी में प्रीमियम बी2बी शो का उद्घाटन किया
(India) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर के सीतापुरा स्थित जेईसीसी में प्रीमियम बीटूबी शो का उद्धाटन किया | उद्धाटन सत्र में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि रत्न और आभूषण का व्यापार राजस्थान जयपुर के बडा उद्योग है | इससे जुडने वाले लोगों को बेहतर प्रशिक्षण देकर इस उद्योग को ओर भी गति दी जा सकती है | साथ ही इस उद्योग से पर्यटन को भी बढावा मिलेगा | मुख्यमंत्री ने बताया कि इस उद्योग को बढावा देने के लिए सरकार तैयार है | गौरतलब है कि तीन दिन तक चलने वाले इस शो में 275 बूथ पर रंगीन और खूबसूरत रत्नों की 275 स्टॉल लगाई गई है | वहीं 6 जुलाई को ज्वैलरी एमिनेंस अवार्ड नाइट का आयोजन किया जाएगा |

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।