(India)
राजस्थान की भजनलाल सरकार 10 जुलाई को अपना पहला पूर्ण बजट पेश करने जा रही है। राज्य सरकार का बजट केंद्रीय बजट से पहले पेश होने जा रहा है। वित्त मंत्री दीया कुमारी सरकार का पहला पूर्ण बजट पेश करने जा रही हैं। भजनलाल सरकार के पूर्ण बजट से हर वर्ग को काफी उम्मीदें हैं। आपको बता दें कि 33 साल बाद राजस्थान में ऐसा पहली बार हो रहा है जब राज्य का बजट केंद्रीय बजट से पहले आएगा। इससे पहले मुख्यमंत्री भैरों सिंह शेखावत ने वित्त मंत्री के तौर पर बजट पेश किया था। स्वर्गीय शेखावत ने 6 मार्च 1991 को केंद्रीय बजट से पहले राज्य का बजट पेश किया था।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।