(India)
राजस्थान बजट से पहले आज शाम कांग्रेस विधायक दल की बैठक होगी | नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की अध्यक्षता में कांग्रेस विधायक दल की बैठक बुलाई गई है | इस बैठक में बजट सत्र में कांग्रेस की ओर से सरकार पर हमला बोलने के मुद्दे और रणनीति तय की जाएगी | विपक्षी नेताओं की ओर से बताई जा रही रणनीति सरकार की मुश्किलें बढ़ा सकती है | बजट सत्र में विपक्ष ने विधानसभा में सरकार को घेरने की कोशिश शुरू कर दी है | कांग्रेस बजट पेश होने से एक दिन पहले यानी 9 जुलाई को अपने विधायक दल की बैठक करने जा रही है। साथ ही, नवनिर्वाचित इंडिया गठबंधन और बीएपी सांसदों के लिए स्वागत समारोह का आयोजन भी किया जाएगा। राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की अध्यक्षता में जयपुर के होटल मेरियट में विधायक दल की बैठक आयोजित की जाएगी। यह बैठक शाम 4:00 बजे होगी
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।