वित्त मंत्री दीया कुमारी आज विधानसभा में भजनलाल सरकार का पहला पूर्ण बजट पेश करेंगी
(India) राजस्थान की भजनलाल सरकार का पहला पूर्ण बजट आज वित्त मंत्री दीया कुमारी विधानसभा में प्रस्तुत करेंगी। लोकसभा में 11 सीटों के बड़े नुकसान के बाद आ रहे इस बजट में सरकार का फोकस विधानसभा की पांच सीटों पर होने वाले उपचुनाव पर रहेगा। यानी इन क्षेत्रों के लिए घोषणाएं ज्यादा नजर आ सकती हैं। क्योंकि, भाजपा लोकसभा चुनाव में हुए नुकसान की भरपाई उपचुनाव में ज्यादा सीटें जीतकर करना चाहेगी। इस लिहाज से सरकार का बजट युवा, किसान और उद्यमियों पर फोकस्ड होगा। रोजगार बढ़ाने, फसली बीमा सस्ता करने और उद्योगों की प्रॉडक्शन कॉस्ट घटाने पर जोर रह सकता है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।