(India)
बजट घोषणाओं की पालना के लिए सरकार एक्शन मोड में है। सरकार ने बजट घोषणाओं को समय से धरातल पर उतारने का एक्शन प्लान तैयार भी कर लिया है। इसके लिए सभी जिलों में 12 से 14 जुलाई तक प्रभारी मंत्री व प्रभारी सचिव मीटिंग लेंगे और बजट घोषणाओं पर फील्ड में काम शुरू कराएंगे। गुरुवार शाम को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा व मुख्य सचिव सुधांश पंत ने सीएमओ में बजट घोषणाओं की क्रियान्विति के लिए मंत्रियों व अधिकारियों के साथ बैठक की। सीएम ने मंत्रियों और अधिकारियों को बजट घोषणाओं को तेजी से लागू करने का एक्शन प्लान बताया। सीएम ने निर्देश दिए कि प्रभारी सचिव 12 जुलाई को अपने जिलों का दौरा करें। फिर प्रभारी मंत्री 14 जुलाई को जिलों में प्रभारी सचिवों से प्रगति की जानकारी लेंगे। सभी मंत्री हर 15 दिन में घोषणाओं पर प्रगति की विभागीय स्तर पर समीक्षा करेंगे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।