जम्मू-कश्मीर के डोडा के देसा जंगल में आतंकियों से मुठभेड़ में राजस्थान के दो सपूत शहीद
(India) जम्मू-कश्मीर के डोडा के देसा जंगल में आतंकियों से मुठभेड़ में राजस्थान के दो सपूत शहीद हो गए। इसके बाद आज दोनों के पार्थिव शरीर जयपुर लाए जाएंगे। जहां दोनों जवानों को श्रद्धांजलि दी जाएगी। फिर दोनों के पार्थिव शरीर सेना के वाहन से झुंझुनूं ले जाए जाएंगे। भैसावता कलां निवासी अजय सिंह नरूका और डूमोली कलां निवासी जवान बिजेंद्र सिंह शहीद हुए हैं। दोनों जवान एक साथ सेना में भर्ती हुए थे। दोनों 10वीं राष्ट्रीय राइफल्स (राजपूत) के जवान थे। अजय सिंह नरूका 18 जुलाई को छुट्टी पर गांव आने वाले थे। जबकि बिजेंद्र 5 दिन बाद गांव आने वाले थे लेकिन उनकी छुट्टी रद्द हो गई।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।