जम्मू-कश्मीर में शहीद हुए राजस्थान के जवानों का अंतिम संस्कार
(India) जम्मू-कश्मीर के डोडा के डेसा जंगल में आतंकियों से मुठभेड़ में शहीद हुए राजस्थान के दो सपूतों की पार्थिव देह आज सुबह विशेष विमान से जयपुर एयरपोर्ट लाई गई।
जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमले में शहीद हुए राजस्थान के झुंझुनू जिले के दो जवान अपनी अंतिम यात्रा पर हैं। एक जवान बिजेंद्र सिंह का अंतिम संस्कार कर दिया गया है | शहीदों के सम्मान में स्थानीय लोगों ने उनके पार्थिव शरीर के साथ तिरंगा यात्रा निकाली। इस यात्रा में भारी भीड़ उमड़ी। शहीदों के पार्थिव देह पर कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान मंत्री गजेंद्र खींवसर, अविनाश गहलोत, पीसीसी चीफ डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली भी मौजूद रहे। आपको बता दे झुंझुनू के भैसावता कलां निवासी अजय सिंह नरूका और डुमोली कलां निवासी जवान बिजेंद्र सिंह शहीद हुए थे। दोनों जवान एक साथ सेना में भर्ती हुए औऱ दोनों 10वीं राष्ट्रीय राइफल्स (राजपूत) के जवान थे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।