राजस्थान विधानसभा का सत्र आज से फिर शुरू होगा
(India) राजस्थान विधानसभा का सत्र आज से फिर शुरू होगा। आज से सदन में अनुदान मांगों पर चर्चा होगी। तारांकित प्रश्नों की सूची में 22 जबकि अतारांकित प्रश्नों की सूची में 21 प्रश्न है। इनमें सीएम के विभागों से संबधित सवालों के अलावा ,वित्त,चिकित्सा, शिक्षा संसदीय कार्य और पशुपालन विभाग से संबधित सवाल जवाब होंगे। सदन में जिन ध्यानार्कषण प्रस्तावों पर चर्चा होगी। विधायक कैलाश वर्मा भी सड़कों के अलाइनमेंट में बदलाव से उत्पन्न स्थिति,—मुहाना मंडी जयपुर में सरकारी जमीन पर धार्मिक स्थल बनाकर अतिक्रमण किए जाने के संबध में यूडीएच मंत्री का ध्यानार्कषण करेंगे। मंत्री गजेंद्र सिंह खीवंसर राज मेडिकल सर्विसेज का वार्षिक प्रतिवेदन सदन के पटल पर रखेंगे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।