(India)
उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा आज रोडवेज मुख्यालय से 5 ब्लू लाइन एक्सप्रेस बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे । इस मौके पर परिवहन विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव श्रेया गुहा सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहेंगे । बीएस 6 श्रेणी की इन बसों में से 2 बसें भरतपुर डिपो ,2 बसें वैशाली नगर डिपो और एक बस लोहागढ़ डिपो के लिए भेजी जाएगी । ब्लू लाइन एक्सप्रेस बसों में यात्रियों को कई सुविधाएं मुहैया कराई जाएगी । बसों में यात्री सीट पर हर पंक्ति में सुविधा के लिए इन्वर्टर से संचालित मोबाइल चार्जिंग पाइंट भी दिए गए है ।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।