(India)
राजस्थान एसीबी में चयन के लिए बुधवार को 28 आरपीएस अधिकारियों ने इंटरव्यू दिया | सचिवालय में मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गठित कमेटी ने बुधवार को एसीबी में तैनाती के लिए आरपीएस अधिकारियों इंटरव्यू लिया | इस दौरान गृह विभाग के अधिकारियों के साथ ही एसीबी डीजी रवि प्रकाश मेहरड़ा भी मौजूद रहे | इंटरव्यू प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब गृह विभाग की ओर से चयनित अधिकारियों के संबंध में आदेश जारी किए जाएंगे | जिसके बाद चयनित आरपीएस अधिकारियों की एसीबी में तैनाती होगी | गौरतलब है कि एसीबी में तैनाती होने के दौरान अधिकारियों को 12.5 प्रतिशत वेतन अधिक मिलता है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।