कारगिल विजय दिवस पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने शहीद वीरों को श्रद्धांजलि दी
(India) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस की शुभकामनाएं देते हुए देश के सम्मान, प्रतिष्ठा और गौरव के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर जवानों की शहादत को नमन किया है। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने कहा, कारगिल युद्ध भारतीय सेना के गौरवशाली इतिहास का स्वर्णिम अध्याय है। यह युद्ध भारतीय सेना के साहस और वीरता का प्रतीक है।
कारगिल विजय दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सभी को राष्ट्र की पहचान और गौरव को बनाए रखने का संकल्प लेना चाहिए, यही कारगिल शहीदों को हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।