(India)
राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ राजस्थान भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष होंगे। राजस्थान में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी के प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद देर रात प्रदेश भाजपा को नया अध्यक्ष मिल गया। वे सीपी जोशी की जगह लेंगे। भाजपा नेता राधा मोहन दास को राजस्थान का प्रभारी और विजया राहटकर को सह प्रभारी बनाया गया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के निर्देश पर इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं। लोकसभा चुनाव के बाद से ही राजस्थान भाजपा में संगठन में फेरबदल के कयास लगाए जा रहे थे। पाली जिले की सुमेरपुर सीट से विधायक रह चुके मदन राठौड़ को संगठनात्मक अनुभव है। मदन राठौड़ 2013 से 2018 तक वसुंधरा राजे की सरकार में उप सचेतक की भूमिका निभा चुके हैं। नड्डा ने गुरुवार देर शाम मदन राठौड़ को राजस्थान भाजपा का नया अध्यक्ष नियुक्त किया। इससे पहले यह पद सीपी जोशी के पास था, लेकिन उनके इस्तीफे की पेशकश के कुछ घंटों बाद ही मदन राठौड़ को यह जिम्मेदारी सौंप दी गई।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।