भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक आज,राजस्थान के सीएम भजनलाल भी मौजूद रहेंगे
(India) लोकसभा चुनाव के बाद भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री की पहली बैठक शनिवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में होगी। मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव विभिन्न योजनाओं में प्रदेश की उपलब्धि बताएंगे। इसके पहले नीति आयोग की बैठक में भी मुख्यमंत्री भाग लेंगे। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू और ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन माझी आज दिल्ली में होने वाली नीति आयोग की बैठक में भाग लेने के लिए शुक्रवार रात दिल्ली पहुंच गए। इस दौरान वह भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ चर्चा करेंगे। इस दौरान राजस्थान के सीएम भजनलाल भी मौजूद रहेंगे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।