(UTTARPRADESH, UTTARPRADESH)
राज्य सरकार महिलाओं को पॉल्यूशन फ्री पब्लिक यूटीलीटी गाड़ियां चलाने के लिए बढ़ावा दे रही है। इसी योजना के तहत गोरखपुर प्रशासन महिलाओं को 50 ई-रिक्शा बांटेगा।"महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने और महिलाओं को स्वावलंबन के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए प्रशासन प्रदेश के हर नगर निगम में महिला स्वशासन समूह को 50 ऑटो दे रहा है। इसी क्रम में गोरखपुर नगर निगम को भी ई-रिक्शा मिलेंगे। एक तरफ हम सतत विकास की ओर बढ़ेंगे, वायु गुणवत्ता में सुधार करेंगे। पारंपरिक वाहनों की जगह ई-वाहनों का इस्तेमाल करेंगे। दूसरी तरफ ये महिलाओं को दिए जाएंगे, ताकि महिलाएं स्वावलंबी बनें। आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनें।"अधिकारियों के अनुसार, महिलाओं को ई-रिक्शा चलाने के लिए प्रोत्साहित करने का उद्देश्य उन्हें सशक्त बनाना और वित्तीय सुरक्षा प्रदान करना है
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।