राजस्थान में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर हुआ महंगा
(India) राजस्थान में 1 अगस्त 2024 से 19 किलोग्राम वाला कमर्शियल गैस सिलेंडर 8.50 रुपये महंगा हो गया है. वहीं, आयकर रिटर्न (आईटीआर) दाखिल करने की समय सीमा खत्म होने के बाद अब रिटर्न दाखिल करने पर 5,000 रुपये तक का विलंब शुल्क देना होगा. इसके अलावा विमानन ईंधन के दाम बढ़ने से हवाई यात्रा महंगी हो सकती है. तेल विपणन कंपनियों ने एविएशन टर्बाइन फ्यूल (एटीएफ) की कीमतें बढ़ाकर 2,058.29 रुपये प्रति किलोलीटर (1000 लीटर) कर दी हैं. वहीं, राजस्थान में बिजली महंगी हो गई है. वित्त वर्ष 2023-24 के लिए आयकर रिटर्न (आईटीआर) दाखिल करने की समय सीमा 31 जुलाई को समाप्त हो गई. अब रिटर्न दाखिल करने के लिए आपको जुर्माना देना होगा

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।