हिमाचल प्रदेश: मंडी के राजबन गांव में बादल फटने से तीन की मौत, सात लापता
(Aut(S.T), Mandi) हिमाचल प्रदेश में मंडी जिले के पधर उप-मंडल में तेरांग के पास राजबन गांव में बुधवार रात बादल फटने से तीन लोगों की मौत हो गई और सात लापता हो गए।
अधिकारियों ने बताया कि दो घर बह गए, जबकि एक घर ढह गया। अधिकारियों ने बताया कि 75 साल की चंडी देवी, 90 साल की चैत्री देवी और 80 साल की बैजरू राम के शव बरामद कर लिए गए हैं। 25 साल के राम सिंह की हालत गंभीर है।
स्टेट इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर ने बताया कि कुल्लू के निरमंड, सैंज और मलाणा, मंडी के पधर और शिमला जिले के रामपुर में बादल फटने की घटनाएं हुईं।
मौसम विभाग ने गुरुवार को तीन जिलों कांगड़ा, कुल्लू और मंडी में अलग-अलग जगहों पर मूसलाधार बारिश, आंधी और बिजली गिरने का "रेड अलर्ट" जारी किया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।