मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा आज डीग के पूँछरी का लौठा में स्थानीय कार्यक्रम में शिरकत करेंगे
(India) मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा आज डीग के पूँछरी का लौठा में स्थानीय कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। गोवर्धन परिक्रमा मार्ग की राजस्थान सीमा में स्थित पूँछरी का लौठा में श्रीनाथ मंदिर में दर्शन कर गिर्राज जी की तलहटी में गिर्राज जी को दुग्धाभिषेक करेंगे। वे श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर प्रदेश और क्षेत्रवासियों के सुख समृद्धि की भगवान श्री कृष्ण और श्रीनाथ जी से आशीर्वाद लेंगे। सीएम के दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारी पूर्ण कर ली है। जिला कलेक्टर श्रुति भारद्वाज ने हैलीपेड का जायजा लिया। जन्माष्टमी के पर्व और सीएम की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन भी अलर्ट है। दोपहर में मुख्यमंत्री का उज्जैन जाने का कार्यक्रम है। वे महाकाल का आर्शीवाद लेंगे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।