महाराष्ट्र सरकार ने एकीकृत पेंशन योजना को मंजूरी दी
(MAHARASHTRA, MAHARASHTRA) महाराष्ट्र मंत्रिमंडल ने रविवार को केंद्र सरकार की एकीकृत पेंशन योजना (यूपीएस) को मंजूरी दे दी। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में राज्य सरकार के कर्मचारियों के लिए यूपीएस लागू करने का फैसला किया गया। इस तरह महाराष्ट्र यूपीएस लागू करने वाला पहला राज्य बन गया है। महाराष्ट्र में 13.45 लाख सरकारी कर्मचारियों को महाराष्ट्र सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है। केंद्र सरकार के बाद महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे सरकार ने यूनिफाइड पेंशन स्कीम (UPS) को मंजूरी दे दी है। सूत्रों के मुताबिक बताया जा है कि केंद्र सरकार ने शनिवार को इस नई पेंशन योजना को मंजूरी दी। साथ ही साथ आपको बता दें कि केंद्र सरकार ने 2004 में OPS की जगह NPS लागू किया था।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।