बाबा साहब अंबेडकर के महू में चढ़ेगा सियासी पारा,शाह के बयान के खिलाफ कांग्रेस करेगी प्रदर्शन
(Indore, Indore) संसद में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के भीमराव अंबेडकर पर दिए गए बयान के विरोध में कांग्रेस आज मध्यप्रदेश के महू में जय भीम, जय बापू, जय संविधान रैली का आयोजन कर रही है। रैली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, सांसद प्रियंका गांधी सहित तमाम दिग्गज नेता शामिल होंगे। कांग्रेस के सभा स्थल पर दो बड़े मंच बनाए गए हैं। पहले मंच पर 200 लोग बैठेंगे। इनमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे राहुल गांधी प्रियंका गांधी सहित 95 लोग एआईसीसी के पदाधिकारी होंगे। कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री डिप्टी सीएम प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष इसी मंच पर बैठेंगे। राहुल खड़गे प्रियंका के साथ मध्य प्रदेश के विधायक पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी के सदस्य मध्य प्रदेश के प्रदेश प्रभारी ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सचिव के साथ प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष और व्यवस्था में लगी चुनिंदा पदाधिकारी बैठेंगे। वहीं दूसरे मंच पर मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश पदाधिकारी और जिला कांग्रेस कमेटी के सदस्य बैठेंगे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।