छतरपुर रेलवे स्टेशन पर महाकुंभ जा रही अंबेडकर नगर एक्सप्रेस ट्रेन पर पथराव
(Chhatarpur, Chhatarpur) उत्तरप्रदेश के प्रयागराज महाकुंभ जाने वाली ट्रेनों में इस समय यात्रियों काफी भीड़ देखी जा रही है | वहीं उत्तरप्रदेश के प्रयागराज महाकुंभ जाने के लिए रेलवे स्टेशनों पर भी यात्रियों की भीड़ देखने को मिलती है | छतरपुर रेलवे स्टेशन पर महाकुंभ जा रही अंबेडकर नगर एक्सप्रेस ट्रेन पर पथराव किया गया। सूत्रों के अनुसार बताया जा रहा है कि महाकुंभ यात्रियों की भारी भीड़ के कारण अंदर पहले से बैठे यात्रियों ने ट्रेन के दरवाजे बंद कर लिए थे। भीड़ ट्रेन का गेट न खुलने से नाराज थी। यात्रियों ने गेट को अंदर से बंद कर लिया था। बेकाबू भीड़ ने बोगी की खिड़कियां और गेट तक तोड़ दिए। सूत्रों के अनुसार बताया जा रहा है कि इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।