(Panna, Panna)
मध्य प्रदेश के पन्ना के सीमेंट प्लांट में स्लैब गिरने से हुआ बड़ा हादसा,दो मजदूरों की मौत; 50 घायल। सूत्रों के मुताबिक बताया जा रहा है कि प्लांट के निर्माणाधीन हिस्से में छत की स्लैब डाली जा रही थी। इसी दौरान सेंट्रिंग गिर गई जिससे 2 मजदूरों की मौत हो गई और 50 से ज्यादा घायल हो गए। हादसे के बाद सुरक्षा कारणों से फैक्ट्री के अंदर प्रवेश पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। पुलिस और प्रशासन की टीमें मलबे में फंसे मजदूरों को निकालने में जुटी हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।