(UTTARPRADESH, UTTARPRADESH)
सुल्तानपुर में प्रयागराज महाकुंभ से स्नान कर लौट रहे श्रृद्धालुओं की गाड़ी पलट गई। अयोध्या प्रयागराज मार्ग पर हादसा हुआ। हादसे में घायलो को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज लाया गया है | जहां घायलो की स्थिति सामान्य है | मौनी अमावस्या को अमृत स्नान कर लौट रहे श्रद्धालुओं की पिकप गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर के एन आई कॉलेज के पास पलट गई | इस हादसे में सिद्धार्थ नगर की रहने वाली सोना देवी, कमला देवी, सोहबता देवी घायल हो गईं | फ़िलहाल सभी घायलो को मेडिकल कॉलेज लाया गया हैं | जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची जहां से सभी को मेडिकल कॉलेज लाया गया | साथ ही साथ पिछले महाकुंभ में मौनी के स्नानघर में वापसी कर रहे भिक्षुओं की कार बस से टकरा गई। जिसमें तीन शिष्यों की मौत हो गई। जबकि कार में सवार तीन भिक्षुओं की स्थिति गंभीर बनी हुई है। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।