116वीं राजस्थान विधानसभा का तृतीय सत्र आज से होगी शुरूआत
(RAJASTHAN, RAJASTHAN) 116वीं राजस्थान विधानसभा का तृतीय सत्र आज से शुरू होगा। राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े के अभिभाषण से इसकी शुरूआत होगी। वे प्रातः 11 बजे विधान सभा में अभिभाषण देंगे। विधानसभा पहुंचने पर राज्यपाल का स्पीकर देवनानी, मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, मुख्य सचिव सुधांश पंत और विधानसभा के प्रमुख सचिव स्वागत करेंगे। राज्यपाल को गार्ड ऑफ ऑनर प्रस्तुत किया जाएगा और वे सलामी गारद का निरीक्षण भी करेंगे। राज्यपाल को प्रोसेशन के साथ अभिभाषण के लिए सदन में ले जाया जाएगा। सीएम भजनलाल राजस्थान माल एवं सेवाकर विधेयक सदन की मेज पर रखेंगे। नगरीय विकास मंत्री खर्रा कई अध्यादेश सदन की मेज पर रखेंगे। इसके बाद शोकाभिव्यक्ति होगी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।