गुजरात: अमेरिका से निष्कासित 104 में से 33 भारतीय प्रवासी अहमदाबाद पहुंचे
(GUJARAT, GUJARAT) अमेरिका से निकाले गए 104 भारतीयों में से 33 गुरुवार सुबह गुजरात के अहमदाबाद पहुंच गए। अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे 104 भारतीय प्रवासियों को लेकर अमेरिकी वायुसेना का विमान बुधवार को पंजाब के अमृतसर आया था। सूत्रों ने बताया कि 104 में से 33 प्रवासी गुजरात के थे। ट्रंप सरकार ने पिछले महीने शपथ ग्रहण समारोह में दिए गए बयान के अनुरूप भारतीयों के पहले जत्थे को निष्कासित कर दिया है। राष्ट्रपति ट्रंप ने अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे लोगों को निकालने को कहा था। निष्कासित भारतीयों को स्थानीय पुलिस ने उनके जिलों में पहुंचा दिया। बुधवार को अमृतसर आए 104 भारतीय प्रवासियों में हरियाणा और गुजरात के 33-33 प्रवासी थे। इसके अलावा पंजाब के 30, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश के तीन-तीन और चंडीगढ़ के दो प्रवासी थे। इनमें 19 महिलाएं और 13 नाबालिग भी थे

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।