हरियाणा: 38वां अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड शिल्प मेला फरीदाबाद में शुरू हुआ
(India) केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को फरीदाबाद में 38वें अंतर्राष्ट्रीय सूरजकुंड शिल्प मेले का उद्घाटन किया। सूरजकुंड शिल्प मेला 23 फरवरी तक चलेगा। इस साल का मेला महाकुंभ की तर्ज पर 'शिल्प महाकुंभ' के रूप में मनाया जाएगा। दुनिया भर के शिल्पकार अपनी रचनात्मक कृतियों का प्रदर्शन करने के लिए इसमें हिस्सा ले रहे हैं।
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बताया कि 38वें अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेले के थीम देश नेपाल, भूटान, बांग्लादेश, म्यांमार, थाईलैंड और श्रीलंका हैं।
वहीं इस मौके पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि 38वां अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेला निःसंदेह एक सांस्कृतिक और कलात्मक महाकुंभ है जिसे वैश्विक पहचान मिली है। उन्होंने कहा कि ये मेला हरियाणा के शिल्पकारों और कारीगरों को एक नई पहचान देगा। अधिकारियों ने बताया कि समापन समारोह के लिए विदेश मंत्री एस. जयशंकर को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।