राजस्थान का बजट आज, वित्त मंत्री दिया कुमारी करेंगी पेश
(RAJASTHAN, RAJASTHAN) प्रदेश की उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी बतौर वित्त मंत्री आज सुबह 11 बजे विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट पेश करेंगी। यह प्रदेश का पहला ग्रीन बजट होगा । माना जा रहा है कि इस बार बजट में आधारभूत योजनाओं का विकास, ग्रामीण विकास, ऊर्जा, ई- व्हीकल , एमएसएमई-स्टार्टअप उद्यमियों को नए आयाम देने पर फोकस रहेगा । बजट में प्रदेशवासियों को कई नई सौगाते मिलेगी । इसमें नए जिलों सहित विभिन्न जिलों में आधारभूत सुविधा, शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत संरचना से जुड़ी योजनाओं को लेकर कई बड़ी घोषणाएं हो सकती है । बजट में युवा ,महिला ,किसान ,उद्यमी ,कामकाजी सहित हर वर्ग पर राज्य सरकार का फोकस रहेगा ।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।