(India)
राजस्थान बीजेपी अध्यक्ष मदन राठौड़ का औपचारिक चुनाव होगा | इसके लिए 22 फरवरी को बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष का चुनाव होगा | आज 21 फरवरी को नामांकन दाखिल किया जाएगा | इस मौके पर बीजेपी प्रदेश प्रभारी डॉ. राधामोहन अग्रवाल और प्रदेश अध्यक्ष चुनाव प्रभारी विजय रूपाणी मौजूद रहेंगे | आज दोपहर 2.30 से 4.30 बजे तक नामांकन, शाम 4.30 से 5 बजे तक नामांकन की जांच और शाम 5 से 6 बजे तक नाम वापसी होगी | आवश्यक होने पर 22 फरवरी को सुबह 11 बजे और दोपहर 2 बजे बीजेपी मुख्यालय के सभागार में मतदान होगा, लेकिन इसकी आवश्यकता नहीं होगी |
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।