हरियाणा कांग्रेस नेता हिमानी हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार
(Maham, Rohtak) हरियाणा के डोरा में कांग्रेस नेता हिमानी की हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, पुलिस ने शक के आधार पर रात में दिल्ली से दो लोगों को हिरासत में लिया। उनसे पूछताछ के बाद नवजात शिशु को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी की पहचान सचिन के रूप में हुई है। आरोपी ने देर रात नागलोई थाने में सरेंडर कर दिया, जिसके बाद रोहतक पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। सूत्रों के मुताबिक बताया जा रहा है कि आरोपी ने खुद को हिमानी का बॉयफ्रेंड बताया। उसने दावा किया कि उसे ब्लैकमेल किया गया। आरोपी ने कहा कि उसने हिमानी को बहुत पैसे दिए थे और वह बार-बार और पैसे मांग रही थी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।