कर्नाटक के सरकारी स्कूलों में बच्चो को दिए जायेंगे अंडे-केले,अगले साल भी जारी रहेगी ये योजना|
(KARNATAKA, India) कर्नाटक सरकार ने लिया बच्चो की सेहत को लेकर एक एहम फैसला| अब स्कूलों में मिड-डे मील के तहत बच्चो को छह दिन दिया जायेगा अंडा और केला| योजना के लिए सरकार द्वारा 1500 करोड़ रूपए का बजट निर्धारित किया गया है |

प्रशासन के अनुसार पहले के मुकाबले बच्चो की उपस्थिति में सुधार आया है| पहले ये योजना सिर्फ हफ्ते में दो दिन के लिए थी, पर बच्चो के स्वस्थ और संपूर्ण पोषण को बढ़ावा देने के लिए इसको पूरे हफ्ते तक बढ़ा दिया गया है।सरकार का ये मानना है की इस योजना से गरीब और कुपोषण से शिकार बच्चों को लाभ मिलेगा। अंडा और केला पोषण से भरपूर होता है, जिससे बच्चो की शारीरिक और मानसिक बुद्धि बेहतर होगी।

सरकार के इस फैसले को स्वास्थ्य और शिक्षा विशेषणों ने सराहा है| सरकार के इस फैसले पे, उनका ये कहना था की इससे बच्चो में कुपोषण कम होगा और बच्चो के पढाई-लिखाई पर सकारात्मक प्रभाव पडेगा। सरकार ने ये भी साफ़ किया है कि ये योजना 2025-2026 तक जारी रहेगी और आगे जाकर भी जरुरत के अनुसार इस योजना में बदलाव किया जा सकता है|

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।