(UTTARPRADESH, UTTARPRADESH)
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समस्त नारी शक्ति और प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं | सीएम योगी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि डबल इंजन की सरकार प्रदेश की नारी शक्ति के सम्मान, अधिकार, समानता और सशक्तीकरण के लिए पूरी तरह समर्पितहैं | उन्होंने कहा आइए हम हर बेटी, हर बहन और हर मां को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए संकल्पित हों। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं | इसी कड़ी में फतेहपुर में स्कूली बच्चों ने जागरूकता रैली निकाली,डीएम रवींद्र सिंह ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, साथ ही निबंध और चित्रकला प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया | जिसमें छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।