(India)
अमेरिकी बाजारों में कमजोरी और इंफोसिस के शेयरों में भारी बिकवाली के चलते मंगलवार को शुरुआती कारोबार में प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट दर्ज की गई। इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 346.23 अंक या 0.47 फीसदी गिरकर 73,768.94 पर आ गया। इंफोसिस के शेयरों में करीब 3.5 फीसदी की गिरावट आई। एनएसई निफ्टी 124.80 अंक या 0.56 फीसदी की गिरावट के साथ 22,335.50 पर बंद हुआ। सेंसेक्स के शेयरों में इंडसइंड, इंफोसिस, महिंद्रा एंड महिंद्रा, जोमैटो, बजाज फिनसर्व, अल्ट्राटेक सीमेंट, टेक महिंद्रा, अडानी पोर्ट्स, टाटा स्टील, कोटक महिंद्रा बैंक और एचडीएफसी बैंक में भारी गिरावट दर्ज की गई। दूसरी ओर सन फार्मास्युटिकल्स, आईसीआईसीआई बैंक, नेस्ले इंडिया, भारती एयरटेल, एनटीपीसी और टाइटन बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। वैश्विक तेल सूचकांक ब्रेंट क्रूड 69.28 डॉलर प्रति बैरल पर स्थिर कारोबार कर रहा था। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, सोमवार को विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने 485.41 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 263.51 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
Digital Desk: Firoz Khan
DISCLAIMER:
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।