सीएम योगी ने पीएम उज्ज्वला योजना के तहत 1,890 करोड़ रुपये की गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी वितरित की
(BakshiKaTalab**, Lucknow) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत 1,890 करोड़ रुपये की गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी वितरित की है। इस योजना का उद्देश्य गरीब और निम्न-आय वर्ग के परिवारों को रसोई गैस कनेक्शन प्रदान करना है, ताकि वे स्वच्छ ईंधन का उपयोग करें और पारंपरिक लकड़ी, कोयला आदि से होने वाली प्रदूषण की समस्या से बच सकें।

इस योजना के अंतर्गत, उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को गैस कनेक्शन, सिलेंडर, और रिफिलिंग पर सब्सिडी प्रदान की जाती है, जिससे उन्हें सस्ते में रसोई गैस की सुविधा मिलती है। इस कदम से प्रदेश में महिलाओं को स्वच्छ ऊर्जा के उपयोग के लाभ मिलने के साथ-साथ उनके स्वास्थ्य पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। साथ ही साथ इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और राज्य के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना भी मौजूद थे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।