(Jammu, Jammu)
जम्मू-कश्मीर और लद्दाख हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश ताशी रबस्तान ने सोमवार को तीन जजों को हाईकोर्ट के जज के तौर पर शपथ दिलाई। जज वसीम सादिक नरगल, राजेश सेखरी और मोहम्मद यूसुफ वानी ने पद की शपथ ली। अभी तक तीनों हाईकोर्ट में अतिरिक्त जज के तौर पर काम कर रहे थे। शपथ ग्रहण समारोह की कार्यवाही हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल शहजाद अजीम ने संचालित की। उन्होंने राष्ट्रपति की ओर से जारी जजों की नियुक्ति का पत्र पढ़ा। इसके बाद तीनों जजों ने शपथ ली। जज के अलावा इस समारोह में कई गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।