(RAJASTHAN, RAJASTHAN)
कोचिंग संस्थानों में छात्रों की आत्महत्या के मामलों को रोकने के लिए संस्थानों पर नियंत्रण के लिए राजस्थान विधानसभा में आज राजस्थान कोचिंग संस्थान विधेयक 2025 सदन में पेश किया जाएगा | उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा इस विधेयक को सदन में पेश करेंगे | इस विधेयक के तहत राज्य में राजस्थान कोचिंग संस्थान नियंत्रण एवं विनियमन प्राधिकरण का गठन किया जाएगा | जिसके अध्यक्ष शिक्षा विभाग के सचिव होंगे | कोचिंग संस्थानों पर नजर रखने और छात्रों की सुविधा के लिए काउंसलिंग के लिए राज्य स्तरीय पोर्टल और हेल्पलाइन बनाई जाएगी | नए कानून के तहत 50 से ज्यादा छात्र वाले हर कोचिंग सेंटर के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य होगा | नियमों का उल्लंघन करने पर भारी जुर्माने का प्रावधान किया गया है |
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।