(India)
मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में मंगलवार आधी रात के बाद बस स्टैंड पर खड़ी दो बसों में आग लग गई, जिसमें एक व्यक्ति की जलकर मौत हो गई | एक अधिकारी ने बताया कि घटना वैढ़न कस्बे के बस स्टैंड पर देर रात 12 बजकर 20 मिनट पर हुई |दोनों बसें बस स्टैंड पर खड़ी थीं | एक बस में आग लग गई, जो बाद में दूसरी बस में भी फैल गई. कोतवाली थाना प्रभारी निपेंद्र सिंह ने बताया कि बस में चालक, कंडक्टर और हेल्पर सो रहे थे | अधिकारी ने बताया कि चालक और कंडक्टर बस से बाहर निकलने में कामयाब रहे, लेकिन बस के बीच वाले हिस्से में सो रहा हेल्पर हरीश पनिका (25) बच नहीं सका और उसकी जलकर मौत हो गई | उन्होंने बताया कि बाद में दमकल की गाड़ियों और पुलिस दल ने आग पर काबू पा लिया | अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है |
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।