बच्चों का पालन-पोषण मैं करूँगा, पति ने पत्नी का प्रेमी को थामया हाथ
(SantKabirNagar, SantKabirNagar) उत्तरप्रदेश के संत कबीर नगर में बेहद असामान्य और चौंकाने वाली स्थिति की घटना घटित हुई | जिसमे एक महिला ने अपने दो बच्चों और पति को छोड़कर प्रेमी का हाथ थाम लिया और शादी कर ली, लेकिन बड़ी बात यह है कि यह शादी महिला के पति ने ही तय की थी। यह घटना- जंगल में लगी आग की तरह बहुत तेजी से फैली और इलाके में चर्चा का विषय बन गई। सूत्रों के बताया जा रहा है कि पहले कोर्ट में नोटरी बनवाई गई, फिर मंदिर में शादी हुई। पति ने कहा ठीक है हम तुम्हारी शादी तुम्हारे प्रेमी से करवा देंगे और बच्चों का पालन-पोषण मैं करूँगा, पत्नी भी उन्हें छोड़ने को तैयार हो गई। समाज ने शादी को स्वीकार कर वरमाला का कार्यक्रम करवाया और पति खुद इस पूरी घटना का गवाह बना।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।