पुलिस कंट्रोल रूम को सुबह एक कॉल आया, जिसके बाद उन्होंने फोन को ट्रेस किया और उसके बाद बीकानेर सेंट्रल जेल में तलाशी अभियान चलाया।
बीकानेर एसपी ने कहा, "सुबह करीब आठ बजे हमें कंट्रोल रूम से एक कॉल आया, जिसमें व्यक्ति ने कहा कि वो बीकानेर जेल से बोल रहा है और उसने मुख्यमंत्री को जान से मारने की धमकी दी है। उस फोन कॉल के आधार पर हमने जेल में तलाशी अभियान चलाया, जहां हमने फोन और कॉल के लिए इस्तेमाल किए गए सिम कार्ड को जब्त कर लिया। कॉल करने वाले की पहचान हो गई है और उससे पूछताछ की जाएगी। व्यक्ति का नाम आदिल है जो पाली का रहने वाला है। पहले वह दूसरी जेल में था और अब उसे इस जेल में ट्रांसफर कर दिया गया है। हम उसकी आपराधिक पृष्ठभूमि की जांच करेंगे और घटना के पीछे की वजह का पता लगाएंगे।"
पिछले कुछ महीनों में सीएम को ये तीसरी बार जान से मारने की धमकी मिली है।
ये घटना उप-मुख्यमंत्री प्रेम चंद बैरवा को जयपुर सेंट्रल जेल में बंद कुछ बदमाशों से जान से मारने की धमकी मिलने के दो दिन बाद हुई है। इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।