गुजरात: अहमदाबाद में आभूषण स्टोर के मालिक ने अपने कर्मचारियों को उपहार में दी कारें
(GUJARAT, India) गुजरात में अहमदाबाद के एक ज्वेलरी स्टोर ने 200 करोड़ रुपये का टारगेट पूरा करने पर कर्मचारियों को महंगी कारें तोहफे में देकर जश्न मनाया।
अहमदाबाद में काबरा ज्वेल्स लिमिटेड ने अपनी कंपनी के 12 कर्मचारियों को नई कारें गिफ्ट की हैं। ये इनाम कंपनी के 200 करोड़ रुपये का टर्नओवर पूरा करने की खुशी में दिया गया। काबरा ज्वेल्स लिमिटेड के मालिक कैलाश काबरा ने 2006 में व्यवसाय शुरू किया था, तब से ये कर्मचारी उनके साथ थे।
वाहनों के अलावा, कैलाश काबरा ने इस मौके पर अपनी टीम के बाकी सदस्यों को दोपहिया वाहन, मोबाइल फोन, फैमिली हॉलीडे पैकेज और सोने और चांदी के सिक्के भी उपहार में दिए हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।