उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने पुलिस की छुट्टियां कैंसिल की
(UTTARPRADESH, UTTARPRADESH) वक्फ संशोधन विधेयक का मुस्लिम संगठनों द्वारा लगातार विरोध किया जा रहा है। इस बीच उत्तर प्रदेश में अलर्ट जारी कर दिया गया है। कानून व्यवस्था भंग न हो और कोई अप्रिय घटना न हो, इसके लिए योगी सरकार ने कसी कमर | सूत्रों के मुताबिक बताया जा रहा है कि सीएम योगी ने सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं, जो अगले 40 दिनों तक प्रभावी रहेंगी। यह कदम राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति को बनाए रखने और आने वाली चुनौतियों का प्रभावी ढंग से सामना करने के लिए उठाया गया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।