उत्तर प्रदेश: दिल्ली के संसद भवन की तर्ज पर सहारनपुर जिले के चकवाली गांव में बना ग्राम संसद भवन
(Saharanpur, Saharanpur) दिल्ली के संसद भवन की तर्ज पर बना ये ग्राम संसद भवन है। उत्तर प्रदेश में सहारनपुर जिले के चकवाली गांव में इसे बनाया गया है। गांव की प्रधान सविता देवी ने इसका निर्माण कराया है। ग्राम संसद भवन के निर्माण के बाद काफी लोग इसे देखने आ चुके हैं। इसे बनाने का मकसद लोगों में लोकतांत्रिक भावना को बढ़ावा देना है, जिससे गांव के हर नागरिक को अपनी जन भागीदारी का एहसास हो। चकवाली गांव में बने इस ग्राम संसद भवन में लोगों को एक ही जगह पर सभी आधिकारिक सेवाएं मिलती हैं। जिससे लोगों को अपने काम के लिए जगह-जगह नहीं जाना पड़ता। गांव की प्रधान सविता देवी की ये पहल ना सिर्फ चकवाली गांव के अंदर लोकतांत्रिक भावना को मजबूत करती है, बल्कि ये ग्रामीण सशक्तिकरण के लिए एक बेहतरीन उदाहरण भी है। ये लोगों को शासन-प्रशासन से करीब से जोड़ती है, साथ ही जमीनी स्तर पर लोगों का गौरव और उनकी भागीदारी को बढ़ावा देती है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।