(Viluppuram, Viluppuram)
तमिलनाडु के विलुप्पुरम जिले में शुक्रवार रात भगवान मुरुगन के मंदिर से नौ पवित्र नींबू 32,400 रुपये में नीलाम हुए। लोग इन नींबूओं को बड़ी श्रद्धा से खरीदते हैं क्योंकि ऐसा माना जाता है कि इससे लोगों की मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इन नींबूओं की खास तौर पर पंगुनी उत्तिरम त्योहार के दौरान काफी मांग रहती है। मंदिर में यह त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। नौ दिनों तक भगवान मुरुगन के पास वेल (भाले) पर एक नींबू रखा जाता है और विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। त्योहार के 11वें दिन की रात को इन नींबूओं की नीलामी की जाती है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।