अलवर में इस अभियान की शुरुआत शुक्रवार को हुई, जहां चिकित्सा और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने खाद्य निरीक्षक केशव गोयल के नेतृत्व में 160 फीट रोड पर स्थित तीन डेयरियों से नमूने एकत्र किए। इनमें पटेल डेयरी और कुम्हेर डेयरी से दूध के नमूने और कमल डेयरी से कलाकंद के नमूने लिए गए, जिन्हें जांच के लिए जयपुर भेजा गया है। इसके अलावा, तिजारा रोड पर बृजवासी पनीर भंडार से पनीर और क्रीम के नमूने लिए गए, जहां सफाई व्यवस्था खराब पाई गई और प्रतिष्ठान को सुधारने के निर्देश दिए गए। इस क्षेत्र के एक अन्य स्थान से लड्डू, बूंदी, बालूशाही और इमरती के नमूने भी लिए गए, जिनमें मिलावट की संभावना जताई गई है।
खाद्य निरीक्षक केशव गोयल ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य मिलावटखोरी पर सख्ती से नियंत्रण पाना और जनता को सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि इस बार पूरे वर्षभर यह अभियान जारी रखा जाएगा ताकि मिलावटखोरी को रोका जा सके, क्योंकि आम तोर पर अभियान खत्म होने के बाद मिलावट फिर से बढ़ जाती है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।