(JHARKHAND, JHARKHAND)
झारखंड में राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष विनय सिंह की की गोली मार कर हत्या की । रविवार की शाम जमशेदपुर के बालीगुमा इलाके में पंजाब ढाबा के पास राजपूत करणी सेना' के प्रदेश अध्यक्ष विनय सिंह का शव मिला, जिसमें उनके सिर पर गोली लगी थी। घटनास्थल पर उनके बाएं हाथ से एक देसी पिस्तौल भी बरामद की गई। सूत्रों के अनुसार बताया रहा है कि सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच कर रही है। इस घटना के बाद क्षत्रिय समाज और करणी सेना में गुस्सा है। संगठन के लोग जल्द से जल्द हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।