इंदौर में दोबारा कोरोना वायरस ने दी दस्तक
(Indore, Indore) मध्य प्रदेश में एक बार फिर कोरोना ने दस्तक दे दी है। इंदौर शहर में कोरोना के दो मरीज मिले हैं। ये दोनों मरीज अलग-अलग बीमारियों से ग्रसित होने के बाद एक निजी अस्पताल में भर्ती थे। दोनों मरीजों की कई जांचें की गईं तो इनमें कोरोना की पुष्टि हुई। साथ ही साथ इनमें एक 74 वर्षीय महिला भी शामिल है, जिनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। मध्य प्रदेश के इंदौर में लौटा कोरोना, एक महिला की मौत से हड़कंप, मध्य प्रदेश के इंदौर में पिछले कुछ दिनों में कोरोना के नए मामलों में बढ़ोतरी हुई है, जिसके चलते प्रशासन ने फिर सतर्कता बढ़ा दी है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।