(Banihal, Doda)
जम्मू-कश्मीर में डोडा पुलिस ने सीमा पार आतंकी संबंधों की जांच के सिलसिले में सोमवार को भद्रवाह में तलाशी अभियान शुरू किया। पहलगाम आतंकी हमले के बाद कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ बड़े पैमाने पर कार्रवाई शुरू की गई है। इसमें आतंकियों के घरों को जमींदोज करना और सैकड़ों लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लेना शामिल है। अधिकारियों के मुताबिक, सुरक्षा बल घाटी में आतंकी संबंधों और उनके समर्थकों की तलाश कर रहे हैं। इसका मकसद पहलगाम जैसे किसी भी हमले को रोकना है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।