जैसलमेर : किशनघाट इलाके में बम जैसी वस्तु मिली, वायुसेना ने तुरंत की कार्रवाई
(India) राजस्थान के जैसलमेर जिले के किशनघाट इलाके में शुक्रवार सुबह बम जैसी वस्तु मिलने के बाद स्थानीय पुलिस और वायुसेना ने तत्काल कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार, यह वस्तु कोतवाली थाना क्षेत्र के किशनघाट के सामने जोगी कॉलोनी में एक नर्सरी के पास मिली। बम की जांच के लिए पुलिस और सेना के जवान किशनघाट पहुंचे। एहतियात के तौर पर इलाके की घेराबंदी कर दी गई है।

Digital Desk: Firoz Khan

DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।